कम्प्यूटर एक यंत्र है व इसे सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार किसी परिणाम के लिए प्रोसेस करता है । कम्प्यूटर को कृत्रिम बुद्धि की संज्ञा दी गई है । इसकी स्मरण शक्ति मनुष्य की तुलना में उच्च होती है ।
कम्प्यूटर की विशेषताएँ :
- यह तीव्र गति से कार्य करता है अर्थात समय की बचत होती है ।
- यह त्रुटिरहित कार्य करता है ।
- यह स्थायी तथा विशाल भंडारण क्षमता की सुविधा देता है ।
- यह पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम है ।
कम्प्यूटर के उपयोग :
- शिक्षा के क्षेत्र में
- वैज्ञानिक अनुसंधान में
- रेलवे तथा वायुयान आरक्षण में
- बैंक में
- रक्षा में
- व्यापार में
- संचार में
- मनोरंजन में
कम्प्यूटर के कार्य
- डेटा संकलन (Data Collection)
- डेटा संचयन (Data Storage)
- डेटा संसाधन (Data Processing)
- डेटा निर्गमन (Data Output)
Comments
Post a Comment